Skip to content
Home » पुलिस ने स्टंटबाजों का सोशल मीडिया पर फैमस होने का सपना पूरा किया युवक अपनी मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड कर स्टंट की वीडियो इंस्टाग्राम पर करते थे अपलोड सिडकुल पुलिस ने 02 बाइक सीज कर स्टंटबाज़ी की सभी वीडियो डिलीट करायी युवकों ने सार्वजनिक रूप से माँगी माफ़ी, भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने को कहा

पुलिस ने स्टंटबाजों का सोशल मीडिया पर फैमस होने का सपना पूरा किया युवक अपनी मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड कर स्टंट की वीडियो इंस्टाग्राम पर करते थे अपलोड सिडकुल पुलिस ने 02 बाइक सीज कर स्टंटबाज़ी की सभी वीडियो डिलीट करायी युवकों ने सार्वजनिक रूप से माँगी माफ़ी, भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने को कहा

सिडकुल। थाना सिडकुल पुलिस को स्थानीय नागरिकों से सूचना प्राप्त हुई कि रामधाम शिवालिक नगर के युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को खतरनाक रूप से मॉडिफाई कर स्टंटबाजी की जा रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जा रही है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अक्षय पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष,निखिल पाल पुत्र जसवीर पाल निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर उम्र 25 वर्ष व ईशु कश्यप पुत्र मनोज कुमार कश्यप निवासी सी-47 शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष को चिन्हित कर तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दो वाहनों को सीज किया गया ।

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को मौके पर सीज कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करवाई गई। पूछताछ में उक्त तीनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की माफी माँगी गई है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें तथा ऐसा करने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस प्रकार की गतिविधियाँ स्वयं के एवं अन्य लोगों के लिए जानलेवा हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *