रोटरी क्लब रुड़की एवं अशोक नगर समिति के नागरिकों की और से हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया।

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की एवं अशोक नगर समिति के नागरिकों की और से हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। ढंडेरा स्थित रेलवे स्टेशन के समीप एवं अशोकनगर में क्लब द्वारा फलदार, छायादार पौधा रोपण किए गए।

पौधा रोपण के साथ साथ सैकड़ो वृक्ष गार्ड भी लगाए गए। रोटरी अध्यक्ष रीना नैथानी ने कहा कि हमे एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका लालन पालन पुत्र के समान करना चाहिए। क्योंकि वृक्ष हमे जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। पौधे लगाकर ही हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित कर सकते हैं। पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि यदि पेड़ पौधे नही होंगे तो मनुष्य का जीवन समाप्त हो जाएगा। इसलिए सभी को पौधे लगाने जरूरी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर कुसुम काला, डॉ. सुधीर चौधरी, वीरेंद्र शर्मा, वंदना मोहन, प्रेम सरीन, प्रेमचंद सैनी, नीलम शर्मा, संजीव सैनी, वीरेंद्र जैन, पीयूष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *