भगवानपुर। पुलिस ने बताया कि शाहबाज पुत्र शहराज निवासी ग्राम डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा इंतजार पुत्र फरजंद,आबिद, दिलशाद पुत्रगण फरजंद, आस मौहम्मद पुत्र दिलशाद व दिलशाद की पत्नी,पुत्री निवासीगण ग्राम डाडाजलालपुर द्वारा लाठी-डन्डों व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके पिता शहराज पुत्र नईम के साथ मारपीट करना जिससे वादी के पिता का गम्भीर रुप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार वांछित अभियुक्त दिलशाद पुत्र फरजंद व आस मौहम्मद पुत्र दिलशाद को आज दिनांक 18-6-25 को मुखविर की सूचना हसनपुर मदनपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद पुत्र फरचंद निवासी ग्राम डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार व आस मौहम्मद पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार की निशानदेही पर जानलेवा हमले में प्रयुक्त डंडे बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *