राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग में पर्यावरण दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मदिर रुड़की मे चल रहा है जिसमे उत्तराखंड एव पश्चिम उत्तरप्रदेश के 45 जनपदो से आये 16 7 शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर डा दिनेश जी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा कहा गया प्रकृति और मनुष्य एक दूसरे के पूरक एवं पोषक है। इस लिए जल जंगल और जमीन का संरक्षण एव सवर्द्धन करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंन पेड़, पानी के सरक्षण एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु उदाहरण देकर इसके परिणामो का वर्णन किया । शिक्षार्थियों द्वारा 150 पौधो का रोपण किया गया।वर्ग में आये राजकुमार मटाले जी अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया जिसमे संविधान निर्माता समिति के सदस्यो के कार्यो एव संविधान के विशिष्ट अनुच्छेदो का वर्णन करते हुए चित्रो को दर्शाया गया।क्षेत्र में सघं नींव में विसर्जित वरिष्ठ स्वयसेवको का जीवन परिचय को दर्शाती हुए चित्रो की प्रदशनी लगायी गयी है। वर्ग के समापन पर 12 से 14 जून तक वर्ग मे सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले वर्ग में रहेंगे।
संजय धीमान
नगर प्रचार प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *