Skip to content
Home » कलियर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में 182 किरायेदारो/घरेलू नौकर/मजदूर/रेडी/ठेली वालों का किया सत्यापन 02 भवन स्वामियों द्वारा किरायेदारो का सत्यापन ना कराये जाने पर काटे कोर्ट चालान विभिन्न माध्यम से आमजन को जागरुक करने के बाद पुलिस ने शुरु की चालानी कार्रवाई

कलियर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में 182 किरायेदारो/घरेलू नौकर/मजदूर/रेडी/ठेली वालों का किया सत्यापन 02 भवन स्वामियों द्वारा किरायेदारो का सत्यापन ना कराये जाने पर काटे कोर्ट चालान विभिन्न माध्यम से आमजन को जागरुक करने के बाद पुलिस ने शुरु की चालानी कार्रवाई

कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वर्तमान में चारधाम यात्रा व वर्तमान परिदृष्य के दृष्टिगत बाहरी लोगो के सत्यापन व आपराधिक घटनाओ की रोकथाम तथा आपराधिक/

संदिग्ध तत्वों पर लगाम लगाने के लिए थाना कलियर क्षेत्रान्तर्गत झुग्गी झोपडी व रिहाईशी ईलाको में निवासरत होटल व मकान मालिकों व बाहरी संदिग्धों व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, के सत्यापन हेतु पुनः सघन अभियान चलाया गया। थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान 04 अलग-अलग पुलिस टीमों के द्वारा करीब कुल 182 लोगो का सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले व 02 भवन स्वामियो द्वारा किरायेदारो का सत्यापन ना कराये जाने पर कोर्ट के चालान काटे गये साथ ही साथ 06 होटलो को भी चैक किया गया । इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने तथा सोशल साईट पर भ्रामक संदेश व फर्जी विज्ञापनो से बचने की अपील कर निर्देशित/जागरूक किया गया, साथ ही फड, ठेली, मोटर मैकेनिक, गैराजो में काम करने वाले व्यक्तियो व कबाडियों को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *