Skip to content
Home » श्यामपुर मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक किया गया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और ग्रामीणों ने किया उद्घाटन, प्रधान के प्रस्ताव पर हुआ नामकरण

श्यामपुर मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक किया गया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और ग्रामीणों ने किया उद्घाटन, प्रधान के प्रस्ताव पर हुआ नामकरण

श्यामपुर/हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखते हुए ग्राम प्रधान के साथ वहां के निवासियों के साथ बोर्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चौक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखे जाने से उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

श्यामपुर के ग्राम प्रधान योगेश चौहान के प्रस्ताव पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अथक प्रयास से ग्राम श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखा गया। जिसका बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम प्रधान योगेश चौहान के साथ मिलकर बोर्ड का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने किसी की अधीनता स्वीकार नहीं की, बल्कि युद्ध लड़कर अनेकों सालों तक संघर्ष की गाथा लिखी। उनके बलिदान और साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी उनका नाम लेते समय युवा साहस से भर जाता है। उन्होंने कहा कि अधीनता के खिलाफ आवाज उठाते हुए हल्टी घाटी का युद्ध लड़ा। उन्होंने महलों को छोड़कर जंगलों में रहकर अपनी सेना तैयार की और फिर से संघर्ष किया। उनके अदम्य साहस के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *