
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने आज माननीय अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह जी से मुलाकात कर मुजफ्फरनगर में इतना अच्छा कार्यकाल बिताने व जनता के बीच बहुत कुशल व्यवहार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि वैसे तो हम सभी दुखी भी है कि इतने अच्छे अधिकारी हमारे शहर से दूसरे शहर जा रहे है लेकिन हमें यह कहते हुए गर्व है कि आपके नेतृत्व और प्रयासों से क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों ने न केवल क्षेत्र के विकास में योगदान दिया है, बल्कि आम जनता के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। हमारी संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के अभिभावक के रूप में आपने हमेशा हमारा मार्गदर्शन किया
हम आपके समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हैं और आपको इस उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद देते हैं। हमें उम्मीद है कि आपका तबादला जिस शहर में हुआ है आप वहां भी इसी तरह के कार्यों में योगदान देते रहेंगे बहुत बहुत धन्यवाद जी
उपस्थित क्रांतिकारी शालू सैनी राजू सैनी मंगलेश प्रजापति राजीव सिंघल एडवोकेट अमित सैनी एडवोकेट काजल सुधा चरणजीत जी एडवोकेट ज्योति सैनी आदि



















