बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान जारी

कलियर।कलियर पुलिस ने अंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों के सत्यापन किए ओर बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले के दस-दस हजार रुपये के चालान किए।

आंतरिक सुरक्षा को लेकर रविवार सुबह सुबह कलियर पुलिस ने कस्बे में अलग अलग टीम बनाकर बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, फड़-फेरी वालों और अन्य स्थानों पर काम करने वालों के साथ-साथ बाजारों में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में क्षेत्र में बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्ति किराएदारों,रेडी, फड़ फेरी व प्रतिष्ठानों में काम करने वाले और बाजारों में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। जिसमें सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन कर कोर्ट के चालान किया गए है और पुलिस एक्ट के तहत भी जुर्माना वसूल किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *