भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गुंजा आसमान….

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर प्रहार के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाये गए ओपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था और देवभूमि त्यागी सैनिक मंच द्वारा डीएवी कॉलेज तिराहे पर स्थित अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि और भारत माता और सेना के समर्थन में नारों के साथ हुई।पूर्व सैनिक श्याम कुमार त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार हमारी सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर पाकिस्तान के अंदर घुस कर उन्हें ध्वस्त किया है और पाकिस्तानी सेना के हमलों को विफल किया है उसकी संपूर्ण विश्व सराहना कर रहा है। ब्रिजेश त्यागी फौजी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्ध विराम के उलंघन का कडा जवाब दिया जाएगा। मास्टर प्रदीप त्यागी ने प्रधान मंत्री के कुशल नेतृत्व और सेना के शौर्य की प्रशंसा की।कार्यक्रम में नंद किशोर त्यागी, सतीश धीमान, सुशील त्यागी, आदेश त्यागी, सतीश पाल, सुमेश त्यागी, सुभाष त्यागी, सोराज सिंह, अक्षय त्यागी, अमरीश त्यागी, अक्षय त्यागी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *