रादौर,4 मई: सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना करने का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है। इससे हर जाति वर्ग को फायदा होगा।

रादौर,4 मई: सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना करने का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है। इससे हर जाति वर्ग को फायदा होगा। भारत में जातिगत जनगणना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जो सामाजिक और आर्थिक नीतियों को आकार देने में मदद कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने का निर्णय सराहनीय कार्य है। जातिगत जनगणना के माध्यम से भाजपा सरकार को विभिन्न जातियों की जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकती है, जिससे नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से बनाई जायेंगी। जातिगत जनगणना करने से ओबीसी समाज को काफी लाभ होगा, क्योंकि ओबीसी समाज की संख्या इस समय भारत में 40 से 60 प्रतिशत है। लेकिन जाति को गणना ना होने की वजह से उनकी पूरी संख्या का पता नहीं लग पा रहा था, लेकिन मोदी सरकार के जातिगत जनगणना के निर्णय से ओबीसी समाज सहित सभी समाज के नागरिकों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। जातिगत जनगणना होने से हिंदू, मुस्लिम क्रिश्चियन, सिख, ईसाई, जैन आदि सभी नागरिकों को उनकी सही संख्या के बारे में पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक के रूप में कार्यरत हैं और बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर हरियाणवी के दिल में बसे हुए हैं और लगातार नई-नई योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।  

रादौर – जानकारी देते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *