Latest Update

भगवानपुर विधानसभा में ग्राम छंगा माजरी में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस, हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं इसका हमें गर्व है – वीरेंद्र सैनी।

*भगवानपुर विधानसभा में ग्राम छंगा माजरी में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस, हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं इसका हमें गर्व है – वीरेंद्र सैनी।

Error: Contact form not found.

भगवानपुर विधानसभा में ग्राम छंगा माजरी में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस, इस अवसर पर भाजपा का ध्वज फहराते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है इस दिन में सभी को बधाई देना चाहूंगा भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसके सदस्य होने पर हमें गर्व है आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कठिन प्रयासों से भारत देश विकसित राष्ट्र की और बढ़ रहा है, भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश निरंतर विकास कर रहा है इसी कारण वर्ष पूरा देश आज मोदीमय हो गया है, आज के दिन सभी अपने घरों पर और कार्यालय पर भाजपा का ध्वज फहरा रहे हैं आने वाले लोकसभा चुनाव में हर तरफ कमल ही कमल खेलेगा और भारतीय जनता पार्टी को 370 से अधिक और एनडीए गठबंधन को 400 से अधिक सीटे प्राप्त होगी ऐसा हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है सभी लोगों को पारदर्शी तरीके से भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है इस अवसर पर सभी ने अपने घरों पर भाजपा के ध्वज लगाएं और वीरेंद्र सैनी द्वारा भाजपा के ध्वजों का वितरण भी किया गया ताकि ग्रामवासी अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज लगा सके इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामवासी महिलाएं और युवा उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News