
आज भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा रुड़की द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ सरस्वती शिशु मंदिर गणेशपुर रुड़की में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की महिलाएं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया जिनमें नृत्य एवं लोकगीत आदि का आयोजन किया गया। भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की की महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक ने बताया इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम करने से हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारे त्यौहारों एवं हमारी संस्कृति के विषय में जानकारी मिलती है एवं उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में श्रद्धा शर्मा रुचि कौशिक रीमा शर्मा पुष्पा शर्मा विभा शर्मा नीरा भारद्वाज उषा शर्मा अनीता शर्मा सुदेश शर्मा ममता शर्मा नीलम शर्मा मिथलेश शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
