मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने कार्यों को करवाने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज पिताजी से मतभेद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई पसंदीदा समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने किसी कार्य को करने का सोचा है, तो उसे भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं छोड़ना है, नही तो वह लंबे समय के लिए लटक सकता है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप नया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। नौकरी से जुड़े जातको को आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको लंबे संघर्षों के बाद सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज आपको भाई बहनों का भरपूर सुख मिलता दिख रहा है, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि जीवन साथी से आज कोई वैचारिक मतभेद हो, तो आपको उसमें अपनी बात रखनी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। आपको अपनी पिताजी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज किसी से उधार लेने की सोच रहे है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित भी रहेंगे, क्योंकि आपके खर्चे बेवजह के होंगे, लेकिन आपको मजबूरी में उन्हें करना पड़ेगा। आपको संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि वह किसी गलत संगति में फंस सकते हैं, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग अपनी चतुर बुद्धि से अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमे चुप रहना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जो लोग अपने धन को निवेश करने जा रहे हैं, उन्हें पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आप अपने व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा। परिवार में भी आपसी कलह के कारण परिवार का माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। संतान को आज नई नौकरी मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन किसी छोटी बात को लेकर आज आपका जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा, लेकिन आपको आज कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे और अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना होगा। आप अपने माता पिता को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप प्रसन्न होंगे, लेकिन आज आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी। तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे। आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे, फिर भी आपको अपने कुछ खर्चों पर लगाम लगानी होगी, जो बेवजह के होंगे। आप कुछ जमीन इन्वेस्टमेंट के लिए भी खरीद सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। विद्यार्थियों को अपने पिताजी से शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी पड़ सकती है। वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपनी किसी संपत्ति को पाकर प्रसन्न होंगे, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे, रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। वे दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। पिताजी के मार्गदर्शन से आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ लोगों से मेल मिलाप भी कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद-विवाद करा सकती है। वधनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उनको कोई उत्तम लाभ मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी किसी भी डील को फाइनल सोच समझ कर करना होगा। यदि अपने पार्टनर के कहने पर किया, तो वह बाद में उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे, जिनके कारण आप चैन की सांस लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने किसी परिजन से कोई आपसी वाद-विवाद हो, तो आप उसमें अपनी बात उनके सामने रखने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी अज्ञात व्यक्ति का भय सता सकता है, लेकिन सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते है। आपको आज कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आप संतान से जिस भी कार्य को करने के लिए कहेंगे, वह उसे अवश्य पूरा करेंगे। कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको अपने किसी भी परिजन की कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए कोई परेशानी लेकर आ सकता है। संतान से आज आपको सुख प्राप्त होगा, आय के कुछ नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा सकेंगे। यदि आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शाॅपिंग करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कही जाने की योजना बना सकते हैं। मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जीवनसाथी के करियर में तरक्की देख प्रसन्नता होगी। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। विदेशो में रह रहे परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपको अपने पिताजी से कुछ धन प्राप्त होगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको घर परिवार में किसी भी छोटी मोटी बात पर गुस्सा नहीं करना है, नहीं तो परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने धन को सोच समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आप धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे, तो आपको उसका लाभ होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation रुड़की विधानसभा 31, शिवडैल स्कूल सेक्टर1 B H E L भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 10 मार्च, 2022 को प्रातः 08:00 बजे से राज्य के सभी जनपद मुख्यालयों में स्थित मतगणना केन्द्रों पर विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 की मतगणना प्रारम्भ की जायेगी। उत्तराखंड के 70 विधायको की देखे लिस्ट, समर्थ भारत न्यूज पर