Skip to content
October 3, 2026
  • Contact
  • Contact
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page

Samarth Bharat News

उत्तराखंड का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज चैनल

Primary Menu
  • Innovation
  • Finance
    • Health
      • Creativity
        • Adventure
  • Wellness
  • Adventure
  • Health
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ज्योतिष
  • 28 July: इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल, आचार्य श्री कैलाश चंद सेमवाल राममंदिर रामनगर रुड़की
  • ज्योतिष

28 July: इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल, आचार्य श्री कैलाश चंद सेमवाल राममंदिर रामनगर रुड़की

Samarth Bharat News July 28, 2022 1 minute read

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
Screenshot_2022-07-08-06-49-57-346_com.picsart.studio_1

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी इच्छाएं पूरी होगी,जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार के किसी सदस्य को भी विदेश में नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन उसमें आपको किसी को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को दूसरों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको काफी सारी उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी देवी स्थान की यात्रा पर जाने से मन को सुकून मिलेगा। आप ध्यान कुछ नई योजनाओं में लगाएंगे और आप अपने शत्रुओं की ओर भी ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा,जिसके कारण आपके साथी आपका सहयोग भी करेंगे। यदि आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने में पार्टनर पर भरोसा सोच विचार कर करना होगा। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आप पूरा दिन बिता सकते हैं,जो आपको लाभ दिलाएगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव तो करेंगे और उसका लाभ भी उठाएंगे, लेकिन परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आपके किसी परिजन का कहीं दूर की जगह का पर तबादला मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी विदेश में हो रही प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। आप यदि किसी काम को पूरी लगन से करेंगे,तो उसका फल आपको उसी समय मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोग ऑफिस में अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे और आपके साथी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप माता पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका वाद विवाद हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे,जो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की पूरी कोशिश करेंगे। रात्रि के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को कर सकते हैं। आप व्यस्तता के कारण जीवनसाथी की बातों को नहीं सुनेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)आज का दिन आपके निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कुछ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आपको अपने आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए इस बात का खास ध्यान रखना होगा। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े आपके सभी विवाद सुलझ सकते हैं। आपको जमीन जायदाद के मामले में अपने परिवार के सदस्यों में किसी आसपास रह रहे परिजन से परेशानी होगी,क्योंकि वह आपके काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कार्य का भार बढ़ सकता है,जिसके कारण परेशान तो रहेंगे,लेकिन अपनी मेहनत से उसे समय पर पूरा करके देंगे। आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। ससुराल पक्ष से आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी या व्यापार में यदि आप कुछ नवीनता ला सके,तो उसका आपको आगे चलकर लाभ होगा व काम में एक नई जान आएगी। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपको अपने खर्चे सीमित रखने होंगे,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। परिवार में किसी पूजा,पाठ,भजन,कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। इसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा,जिन लोगों को मांस मदिरा की लत लगी हुई है वह उसे छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई कानूनी कार्य सिरदर्द बन सकता है,इसलिए आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने नए-नए मौके होंगे,लेकिन उन्हें पहचानना होगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है,लेकिन आपके हाथ कई काम एक साथ ही लगेंगे,जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको अपने रोजमर्रा व घर के कामों को भी निपटाने का सुनहरा मौका मिल सकता है,लेकिन आपको संतान के करियर में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो उसके लिए किसी परिजन से बातचीत करनी होगी,तभी वह सुलझती दिख रही है। राजनीति की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। भाई व बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा,इसलिए आपको अपनी दिनचर्या में सुधार लाना होगा व खानपान में लापरवाही आपकी पेट से संबंधित समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। यदि आपने जल्दबाजी में किसी कार्य को किया,तो वह गलत हो सकता है और आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करें,तो उन्हे वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके करना बेहतर रहेगा। संतान आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि जोखिम उठाएंगे,तो उससे उन्हें मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको कुछ मामलों में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आगे बढ़ना होगा,तभी आप सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आपको यदि किसी जरुरतमंद व्यक्ति की सहायता करने को मिले,तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना होगा,जिनमें आपको अपने मधुर व्यवहार से ही सुधार करना बेहतर रहेगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से परेशान रहेंगे।

About the Author

Samarth Bharat News

Administrator

Visit Website View All Posts

Related

Post navigation

Previous: भारापुर कोर के सामने हरिद्वार रोड पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी वैद्य टेक वल्लभ द्वारा शिव अभिषेक एवं पूजन किया गया
Next: विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने वायरल हेपेटाइटिस पर जागरूकता फैलाई

Related News

Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 27 Jan: इन 5 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 27, 2026 0
Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 26 January: मेष और वृषभ राशि वालों को मिल सकता है लाभ, कुंभ और मीन वाले रहें सतर्क आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 26, 2026 0
Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 25 January: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें दैनिक राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 25, 2026 0
  • IMG-20261003-WA0015
    *आईआईटी रुड़की से 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव ग्रोवर, समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं*October 3, 2026
    रुड़की। अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयंसेवक संघ के के सदस्यों ने रुड़की महानगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ
  • Screenshot_20260714_062643
    राशिफल 03 अक्तूबर: मेष सहित इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, करियर में दिखेंगे बदलाव आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850October 3, 2026
    3 अक्तूबर 2026 का राशिफल: आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी
  • IMG_20261002_215357
    भाजपा प्रांतीय कार्यालय देहरादून में उत्तराखंड प्रभारी राम माधव का स्वागतOctober 2, 2026
    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय कार्यालय देहरादून में आज उत्तराखंड प्रभारी श्री राम माधव जी के पहुंचने
  • IMG_20261002_151144
    गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वानOctober 2, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में गतवर्ष क्रम में कैम्प कार्यलय पर
  • IMG_20261002_153030
    डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गईOctober 2, 2026
    आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में गांधी जयंती एवं लाल

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • March 2020
  • January 2020

Categories

  • Adventure
  • Art Culture
  • Artist Stories
  • Creative Living
  • Creativity
  • Economy
  • Finance
  • Health
  • Home Styling
  • Innovation
  • Inspiration
  • Interior Design
  • Lifestyle
  • Minimal Living
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • Wellness
  • Western
  • World
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर
  • धर्म
  • बॉलीवुड
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञापन
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

You may have missed

IMG-20261003-WA0015
  • ताजा ख़बर

*आईआईटी रुड़की से 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव ग्रोवर, समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं*

Samarth Bharat News October 3, 2026 0
Screenshot_20260714_062643
  • News

राशिफल 03 अक्तूबर: मेष सहित इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, करियर में दिखेंगे बदलाव आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News October 3, 2026 0
IMG_20261002_215357
  • News

भाजपा प्रांतीय कार्यालय देहरादून में उत्तराखंड प्रभारी राम माधव का स्वागत

Samarth Bharat News October 2, 2026 0
IMG_20261002_151144
  • News

गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान

Samarth Bharat News October 2, 2026 0
  • Contact
  • Contact
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
Samarth Bharat News
NEXT