Skip to content
October 3, 2026
  • Contact
  • Contact
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page

Samarth Bharat News

उत्तराखंड का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज चैनल

Primary Menu
  • Innovation
  • Finance
    • Health
      • Creativity
        • Adventure
  • Wellness
  • Adventure
  • Health
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ज्योतिष
  • 26 April 2022 : वृषभ, कर्क और कन्या समेत पांच राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल, आचार्य श्री कैलाश चंद सेमवाल राममंदिर रामनगर रुड़की
  • ज्योतिष

26 April 2022 : वृषभ, कर्क और कन्या समेत पांच राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल, आचार्य श्री कैलाश चंद सेमवाल राममंदिर रामनगर रुड़की

Samarth Bharat News April 26, 2022 1 minute read

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
Picsart_22-02-18_08-57-56-553_1-1-295x300

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी व आप किसी म्यूचल फंड मार्केट आदि में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है,तो उसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह मशवरा भी करना पड़ सकता है। आपका अपनी माताजी से कोई वाद-विवाद खडा हो सकता है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ आप व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं भी बनाने की सोचेंगे जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे पाएंगे,लेकिन आपको धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के लिए यदि आप कुछ योजना बनाएंगे,तो उसको बल मिलेगा। आपको जोखिम भरे कार्यों को करने से बचाना होगा। आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक व पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। यदि जल्दबाजी में आप किसी कार्य को करेंगे,तो उसमें कोई विवाद खड़ा हो सकता है,लेकिन आपको कमर दर्द,पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है जिन्हें आप योग व व्यायाम के द्वारा ही समाप्त कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही किसी पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं व आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए भी लंबे समय से प्रयासरत रहेंगे,लेकिन आपको कुछ कीमती सामानों को खरीदने से बचना होगा। अपने संचित धन व अपनी आय की ओर ध्यान रखकर खरीदें तो बेहतर रहेगा। यदि आप अपने घर में रंगाई पुताई आदि का कोई कार्य करवाने की सोच रहे हैं,तो आज आप उसे करवा सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)घर परिवार में यदि कलह चल रही थी,तो वह चिंता का कारण बनेगी। आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में सहयोग प्राप्त होगा। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जिसके कारण आपको थकान बनी रहेगी,लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं,जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं,उनके लिए कोई शुभ सूचना आ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)आज का दिन आपके आपने सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिससे आपको मानसिक तनाव भी कम होगा,लेकिन आपको कुछ सामाजिक कामों के लिए प्रोत्साहित भी किया जा सकता है,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने साथियों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपको धन का निवेश करने से पहले सावधान रहना होगा, तभी आप किसी सही निर्णय को ले पाएंगे,नहीं तो आपका धन डूब सकता है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)आज का दिन आपके व्यापार के लिए कोई लाभदायक सौदा लेकर आएगा,जिसकी आप प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे,लेकिन आपको किसी बड़े काम को हाथ में लेने में व्याकुलता बिल्कुल नहीं दिखानी है,उसे बहुत सोच विचार करना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आज आपको कोई सलाह दें,तो उसे अवश्य माने। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। विद्यार्थियों के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको दूसरों के काम में दखलंदाजी करने से बचना होगा,नहीं तो आप उसमें अपना समय व्यर्थ ही करेंगे। आप कुछ नए आभूषण वस्त्र आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)स्वास्थ्य के लिए आज दिन कुछ कमजोर रहेगा,इसलिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो उसे स्थगित कर दे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई व्यक्ति उकसाने की कोशिश करेगा। आपको किसी के कहने में आकर किसी से भी वाद विवाद को करने से बचना होगा। मित्रों का सहयोग पाकर आप किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर पाएंगे। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप किसी विवाद में पड़े,तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड सकता है,जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। आपको अपनी किसी समस्या के लिए भाइयों से बातचीत करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप किसी बड़े काम को अंजाम देंगे और उससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके व्यवसाय की डूबी हुई रकम आज आपको प्रयास के बाद प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे। आज कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। आप अपने व्यवसाय के लिए बुद्धि का प्रयोग करके कुछ योजनाओं को बनाएंगे,जो लाभदायक रहेगी। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप यदि किसी नई वस्तु की खरीदारी करने जाएंगे,तो उसमे आपको जीवनसाथी को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। संतान की उत्तम भविष्य करने का विचार बनाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है,नहीं तो बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर देगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी। परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा,लेकिन आपको कभी किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होना पड़े,तो उसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। फिर किसी से वाद-विवाद में करने से बचना होगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आज शत्रु प्रबल रहेंगे,जो आपको परेशान करने में लगे रहेंगे,इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। बहन व भाई से यदि संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था,तो आज वह समाप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज आपको जल्दबाजी व लापरवाही में किसी भी कार्य को करना भारी पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें,क्योंकि किसी दुर्घटना का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सावधान रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। मित्रों व रिश्तेदारों का आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)आज आपको अपने घर व बाहर कहीं की भी समस्या का निवारण अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही करना होगा। यदि आपने अपने किसी परिजन से मदद मांगी,तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। यदि आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे हैं,तो उसमें पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। भाइयों से चल रहे मतभेदों को आपको दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यापार में आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने मे सफल रहेंगे। यदि व्यापार में कोई समस्या आ रही थी,तो वह भी आसानी से हल हो जाएगी।

About the Author

Samarth Bharat News

Administrator

Visit Website View All Posts

Related

Post navigation

Previous: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री सचिन गुप्ता जी ने खोला अपने कार्यालय पर जन सेवा केंद्र जहां मिलेगी आपको सभी सुविधाएं
Next: लोजमो सुभाष सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि आज की सड़क दुर्घटना में घोषित मैजिस्ट्रेटी जांच में इस गंभीर अनियमितता को भी शामिल किया जाए।

Related News

Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 27 Jan: इन 5 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 27, 2026 0
Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 26 January: मेष और वृषभ राशि वालों को मिल सकता है लाभ, कुंभ और मीन वाले रहें सतर्क आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 26, 2026 0
Screenshot_20251004_223010_1-1
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर

Rashifal 25 January: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें दैनिक राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News January 25, 2026 0
  • Screenshot_20260714_062643
    राशिफल 03 अक्तूबर: मेष सहित इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, करियर में दिखेंगे बदलाव आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850October 3, 2026
    3 अक्तूबर 2026 का राशिफल: आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी
  • IMG_20261002_215357
    भाजपा प्रांतीय कार्यालय देहरादून में उत्तराखंड प्रभारी राम माधव का स्वागतOctober 2, 2026
    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय कार्यालय देहरादून में आज उत्तराखंड प्रभारी श्री राम माधव जी के पहुंचने
  • IMG_20261002_151144
    गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वानOctober 2, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में गतवर्ष क्रम में कैम्प कार्यलय पर
  • IMG_20261002_153030
    डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गईOctober 2, 2026
    आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में गांधी जयंती एवं लाल
  • IMG_20261002_074119
    दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किया गया सम्मानित, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समांOctober 2, 2026
    *रुड़की। बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट में दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम का आयोजन बड़े

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • March 2020
  • January 2020

Categories

  • Adventure
  • Art Culture
  • Artist Stories
  • Creative Living
  • Creativity
  • Economy
  • Finance
  • Health
  • Home Styling
  • Innovation
  • Inspiration
  • Interior Design
  • Lifestyle
  • Minimal Living
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • Wellness
  • Western
  • World
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • ताजा ख़बर
  • धर्म
  • बॉलीवुड
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञापन
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

You may have missed

Screenshot_20260714_062643
  • News

राशिफल 03 अक्तूबर: मेष सहित इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, करियर में दिखेंगे बदलाव आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Samarth Bharat News October 3, 2026 0
IMG_20261002_215357
  • News

भाजपा प्रांतीय कार्यालय देहरादून में उत्तराखंड प्रभारी राम माधव का स्वागत

Samarth Bharat News October 2, 2026 0
IMG_20261002_151144
  • News

गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान

Samarth Bharat News October 2, 2026 0
IMG_20261002_153030
  • News

डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई

Samarth Bharat News October 2, 2026 0
  • Contact
  • Contact
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.
Samarth Bharat News
NEXT