Latest Update

पंचांग हिंदू सनातन संस्कृति में पंचांग की भूमिका विशेष

रुड़की। दक्षिण कालीपीठ मंदिर स्थित आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि पंचांग हमारी हिंदू सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है,जिसमें व्रत,पर्व-त्योहारों के विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा लिखित श्री देवभूमि पंचांग का विमोचन करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि पंचांग के द्वारा हमें तिथि वार,नक्षत्र योग,करण,मुहूर्त के बारे में जानकारी प्राप्त होने के साथ ही ग्रहण कब होगा,नव संवत्सर कब प्रारंभ होगा आदि की महत्वपूर्ण जानकारी पंचांग के माध्यम से ही प्राप्त होती है।हमारी हिंदू संस्कृति में पंचांग का धार्मिक,आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है,जो सदियों से हमें सही व सम्पूर्ण जानकारी पंचांग के माध्यम से ही मिलती रही है।विगत बीस वर्षों से आचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा लिखित श्री देवभूमि पंचांग के लगातार प्रकाशन होने पर उन्होंने आचार्य सेमवाल को अपनी शुभकामनाएं दी।पंचांग के विमोचन अवसर पर मेयर गौरव गोयल,ओमप्रकाश जगदंबम्नी,रविंद्र बेलवाल,संजीव मंमगई,मनोज वर्मा,विकास शर्मा,धर्मवीर शर्मा,अंकित शर्मा,अनामिका शर्मा,मुकेश अग्रवाल,शिव भारद्वाज,जितेंद्र शर्मा,प्रेम सिंह पम्मी,सतीश शर्मा, सौरभ भूषण शर्मा,सुलक्षणा सेमवाल,नरेश सेमवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।आचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा शाल एवं पुष्प माला पहनाकर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि जी महाराज जी का सम्मान किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News