Latest Update

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने श्रीगोपाल नारसन

रुड़की-देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने आजादी के अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स के भांजे वरिष्ठ पत्रकार श्रीगोपाल नारसन को संगठन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।यह जानकारी देते हुए समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि श्रीगोपाल नारसन को यह जिम्मेदारी कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत दी गई है।श्री नारसन संगठन की राष्ट्रीय समन्वय समिति के पहले से ही सदस्य है और जगदीश प्रसाद वत्स स्मारक विद्यालय खजूरी अकबरपुर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी है।उन्हें मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष देशबंधु, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी,उपाध्यक्ष मुरली मनोहर,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण ,जगदीश प्रसाद वत्स स्मारक विद्यालय खजूरी अकबरपुर के प्रबंधक गुरूदत्त वत्स आदि ने बधाई दी है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News