Latest Update

भाकियू रोड़ गुट ने किया ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव,कहा-चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है ऊर्जा निगम

रुड़की । भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट ने सोमवार को ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि ऊर्जा निगम चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ के नेतृत्व में यूनियन से जुड़े किसान मलकपुर चुंगी स्थित विद्युत वितरण खंड शहरी कार्यालय पर पहुंचे। कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। पदम सिंह रोड़ ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी लगातार चल रही है। आए दिन घरों में जाकर लोगों को चेकिंग के नाम पर बेवजह परेशान कर रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारी किसानों पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें फंसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम बिजली से जुड़ी समस्या दूर नहीं कर पा रहा है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। देहात क्षेत्र में बिजली की लगातार हो रही रोस्टिंग से आमजन व किसान परेशान हैं। निगम बिजली की सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी ग्रामीण इलाकों में जाकर रात में किसानों के घरों में छापेमारी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि यदि ऊर्जा निगम किसानों की विभिन्न मांगों को नहीं मानता तो आने वाले समय में निगम के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन में पवन सिंह, सुरेंद्र, अनीश, विकास शर्मा, जावेद अहमद अर्जुन सिंह सैनी, परसराम, प्रेम रोड़, प्रदीप त्यागी, संजय पाल, मंजेश रोड़, कारी शहजाद अरशद, राकेश आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News