Latest Update

केंद्रीय विद्यालय 2 में विदाई एवं आशीर्वचन समारोह आयोजित

रुड़की। आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की के 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों हेतु विदाई एवं आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया । 

विद्यालय के पुस्तकालय सभागार में प्रातः 9:00 बजे कक्षा 10 के दोनों अनुभागों के विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा परीक्षा में सफलता के गुर बताए गए तथा किस तरह वें मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं एवं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं के विषय में भी उन्हें समझाया गया । विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को कॉग्निटिव, अफेक्टिव एवं साइकोमोटर पक्षों से अवगत कराया गया । उन्होंने कहा कि इस अवस्था में हमें व्यक्तित्व में संतुलन लाना चाहिए एवं परीक्षा में अपना सर्वोत्तम देना चाहिए । 

विद्यालय के शिक्षक घनश्याम बादल ने बच्चों से कहा कि उन्हें कोई भी प्रश्न अनुत्तरित नहीं छोड़ना चाहिए तथा शब्दों की सीमा का पालन करते हुए कुशल समय प्रबंधन के साथ प्रश्नपत्र हल करना चाहिए । लगभग 11:00 बजे कक्षा 12 के विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त रूप से विदाई तथा आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया । मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पण करने के पश्चात विषय अध्यापकों ने बच्चों को अपने अपने विषय से संबंधित गहराइयों से अवगत कराया तथा परीक्षा में किस प्रकार से अच्छी सफलता प्राप्त की जा सकती है तथा अपना मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखा जा सकता है के विषय में टिप्स दिए गए । विद्यालय के शिक्षक डॉ बी के पांडे व संचालिका श्रीमती इंदु किरण सैनी ने विद्यार्थियों को हिंदी विषय के साथ साथ परीक्षा में प्रश्न हल करने के तरीकों से अवगत कराया तो । 12 कक्षा के समारोह कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती प्रियंका सिंघल ने बच्चों को अंग्रेजी के प्रश्न पत्र को हल करने एवं अच्छे अंक प्राप्त करने के गुर समझाए। विद्यार्थियों में कुमारी महक, कुमारी शालिनी, कुमारी दीपाली, कुमारी शर्मिष्ठा एवं कुलदीप आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।12वीं के बच्चों से संवाद करते हुए प्राचार्य अरविंद कुमार ने जीवन में सफलता के महत्व, सफलता पाने के रहस्य तथा कैरियर एवं सामाजिक जीवन के विषय में बच्चों को उद्बोधन दिया 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में श्रीमती बिनीता सिंह, श्रीमती रीता सिंह, विकास कुमार शर्मा, हरेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, सुश्री वंदना सैनी, श्रीमती सीमा केसरी एवं श्री हरीश चंद्र भट्ट कथा श्रीमती तृप्ता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News