समर्थ भारत न्यूज़ द्वारा राजेंद्र नगर गली नंबर 9 में चल रही पानी की समस्या का जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा समय से निवारण किया गया अब राजेंद्र नगर गली नंबर 9 में पानी सुचारू रूप से लोगों तक पहुंच रहा है। जिस उपलक्ष में राजेंद्र नगर के लोगों द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया गया है। एवं भविष्य में इस प्रकार की कोई समस्या लोगों को ना हो उसके लिए जल संस्थान के अधिकारियों पत्र के माध्यम से संज्ञान लेने एवं जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र भी प्रेषित किया गया। इस प्रकार की कोई भी समस्या अगर आप लोगों के क्षेत्र में होती है समर्थ भारत न्यूज़ की टीम हमेशा आप लोगों के साथ खड़ी है।









