Latest Update

भारत विकास परिषद की अविरल गंगा शाखा ने एक सुयोग्य निर्धन कन्या का विवाह संपन्न कराया।

आज गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद की अविरल गंगा शाखा ने एक सुयोग्य निर्धन कन्या का विवाह संपन्न कराया। रहमतपुर गांव की रहने वाली शिवानी का विवाह आसफनगर के शक्ति के साथ संपन्न कराया.इस कार्य में शाखा के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपना अपना योगदान दिया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुगंध जैन और सह संयोजक नवनीत वर्मा जी ने इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था 

संभाली। विवाह में दुल्हन की जरूरत का सारा सामान जैसे कि डबल बेड, गद्दे, तकिए, कंबल, रजाई, बेडशीट, सिलाई मशीन, कुकर, गैस चूल्हा , अलमारी बड़ा बक्सा कपड़े रखने के लिए, मिक्सर ग्राइंडर, नाक की लोंग, पायल, ड्रेसिंग टेबल, लड़के लड़की के 10-10 जोड़े, म्यूजिक सिस्टम, डिनर सेट, सीलिंग फैन, अलमारी आदि सभी सामान शाखा के सदस्यों द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया।

 विवाह में पियूष गर्ग, अनिल महेश्वरी, प्रदीप वधावन, रीति वर्मा, अंजली गर्ग दीपाली सिंघल, सीमा गोयल, मंजू माहेश्वरी, नीलम मधोक, सीमा वधावन, ममता गुप्ता, नीता मित्तल आदि शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।शाखा सचिव प्रीति अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हर वर्ष हम इसी तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News