रुड़की। खादर क्षेत्र के गांव रतनपुर में आज भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक का स्वागत हुआ। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक व उनके सभी साथियों ने आमजन की समस्याएं भी सुनी। भरोसा दिया है कि उनके क्षेत्र की जो भी समस्या होगी। उसका समाधान होगा । विकास के लिए शासन से बजट आवंटित कराया जाएगा। जिला पंचायत के माध्यम से विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य भाजपा प्रत्याशी रहे निर्भय सैनी ने सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि सरकारी योजना व कार्यक्रमों का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा। ब्लॉक, जिला पंचायत, विकास भवन के माध्यम से संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का क्षेत्र में क्रियान्वयन कराया जाएगा। उन्होंने चुनाव के दौरान सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और काहे की वह क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता मेहरबान,मुर्सलीन, संदीप सैनी,रजत गौतम,राजकमल पुंडीर,इख्तियार, प्र वेज,सुरेश रोड, आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा रुड़की जिलाध्यक्ष गौरव कोशिक का रतनपुर में स्वागत








