Latest Update

बजट में सभी वर्गों का रखा ध्यान: रीता चमोली, राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

बजट में सभी वर्गों का रखा ध्यान: रीता चमोली, राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

मंगलौर । राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में बुधवार को बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्रालय की नामित सदस्य रीता चमोली, संयुक्त महिला संगठन की जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान और कार्यक्रम संयोजक नीरज ने आम बजट के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर रीता चमोली ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए बजट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बजट में महिला सशक्त एवं स्वावलंबी बन सके, इसका खास ख्याल रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर डॉ. तीरथ प्रकाश, डॉ. प्रज्ञा राजवंशी, डॉ. कलिका काले, डॉ. अनुराग, डॉ. रचना वत्स, शर्मिष्ठा सैनी, गीता जोशी, फैजान, सूर्यप्रकाश और रोहित सैनी आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News