Latest Update

फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार व सोनू सूद की मदद के बावजूद बच नही पाई आयुषी!

फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार व सोनू सूद की मदद के बावजूद बच नही पाई आयुषी!

रुड़की -प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण की पौत्री आयुषी के कल चेन्नई के अस्पताल में हुए निधन के बाद आज रुड़की में अंतिम संस्कार किया गया।जिसमें सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व कुलपति डॉ पीके गर्ग,साहित्यकार श्रीगोपालनारसन ,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भारत नेपाल सांहित्य सम्बन्धो के संयोजक विजय पंडित, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

साहित्यकार श्रीगोपालनारसन ने बताया कि आयुषी वनस्थली विद्यापीठ से पीएचडी कर रही थी और उसका एक सप्ताह पहले ही चेन्नई में हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था,जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर कल आयुषी की दुःखद मृत्यु हो गई ।आयुषी के ऑपरेशन के लिए फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने 15 लाख रुपये दिए थे और फ़िल्म अभिनेता ने व्यवस्थाओ में मदद की।आयुषी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने फोन करके कहा कि वे आयुषी के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे,लेकिन उसे बचाने के सारे प्रयास विफल हो गए।करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आयुषी के जुड़वा भाई शिवम की न्यूजीलैंड में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान हत्या हो गई थी।सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आयुषी के निधन को एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि हमने एक होनहार छात्रा को खो दिया है,जो जीवन मे बहुत आगे बढ़ सकती थी।आयुषी के निधन पर साहित्यकारों,पत्रकारों,राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News