Latest Update

भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ रचाई शादी

भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ रचाई शादी। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा का रहने वाला है। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है, वे पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे।चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 साल के मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं।भगवंत मान की शादी में मां और बहन सहित परिवार के सदस्य और कुछ ही मेहमान शामिल हुए। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी परिवार के साथ समारोह में शिरकत की। आप सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news