Latest Update

आधुनिक भारत के निर्माता हैं पंडित नेहरू,राजेन्द्र चौधरी पंडित नेहरू के राष्ट्र प्रेम से प्रेरणा लें युवा,राम सिंह सैनी पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता के बाद देश को विकासशील बनाया,गौरव गोयल


रुड़की।जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री (भारत रत्न) महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137-वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ने की तथा संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह प्रधान ने की।इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी जिन्होंने पंडित नेहरू के कार्यकाल को देखा था,अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू बेहद शिक्षित और बड़ी सोच के व्यक्ति थे,जिन्होंने अपने जीवन को देश के कल्याण में

त्याग कर दिया।वह दस वर्षों से अधिक समय तक जेल में रहे तथा आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अनेकों अनेक कार्य किए,जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता ।कहा कि रुड़की को देश का प्रथम विश्वविद्यालय,सीबीआर आई,सिंचाई विभाग का मुख्यालय जैसे अनेक विभाग रुड़की में तथा बीएचईएल जैसे संस्थान उनके द्वारा स्थापित किए गए।उन्होंने आज के युवाओं को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पद चिन्हों पर चलने की अपील करते हुए कहा कि आज के युवाओं को पंडित नेहरू के राष्ट्र प्रेम से सीख लेते हुए देश के उत्थान एवं विकास में सहयोग करना

चाहिए। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि नेहरू के बारे में ऐसे-ऐसे लोग चर्चा कर रहे हैं जिन्हें आजादी के आंदोलन नेहरू के त्याग एवं बलिदान तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के नेहरू के प्रयास के बारे में क-ख-ग भी मालूम नहीं है।उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।पंडित नेहरू ने अनेक संस्थान देश को समर्पित किये एवं रात-दिन देश की प्रगति के लिए कार्य किया,ऐसे महान देश के सपूत को शत-शत नमन।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है।उन्होंने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि आज तक उन जैसा कोई कार्य नहीं कर सका और इसी कारण विपक्षी उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं।इस मौके पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें।इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष यासमीन खान,जिला महामंत्री मोहित त्यागी,जिला महामंत्री संगठन मुनफैत अली,जिला महामंत्री गौरव अग्रवाल आदि ने भी नेहरू के प्रति और जीवन पर याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के उपरांत प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,जिनका स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं तथा कांग्रेस आपके सहयोग का सम्मान करेगी।इस अवसर पर नीरज सैनी,मुस्तकीम अहमद,तुषार अरोरा,शमशेर अली,डॉक्टर इरशाद मीर,पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी,श्रीमती वीणा आनंद,पंडित वीरेंद्र शर्मा,रामपाल सिंह,प्रदीप कुमार,भीम सिंह,गौरव प्रधान,रवि,बिजेंद्र चौधरी,अक्षय कुमार गौतम,नौशाद,गफ्फार अली,सलमान खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News