Latest Update

देवभूमि जागृति फाउंडेशन ने 11 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान 2026 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को किया सम्मानित, सूर्यकांत सैनी को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार l


हरिद्वार। शीला देवी इंटर कॉलेज, डाडा पट्टी में देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी,अति विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत सैनी एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ने सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शीला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल सैनी ने की।कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा ने किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक निरंतर कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। समाज और राष्ट्र की प्रगति में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक समाज को सही दिशा देने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारते हैं।

वहीं राष्ट्र निर्माण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अतिविशिष्ट योगदान के लिए सूर्यकांत सैनी को भी देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह में फाउंडेशन के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एड.आशीष राष्ट्रवादी, राष्ट्रीय महासचिव सुधीर आर्य,राष्ट्रीय प्रभारी पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुपम सैनी,राष्ट्रीय सचिव अनिल चौहान,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रवेश कश्यप,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन राज सैनी,डॉ दीपक सैनी,राष्ट्रीय सचिव डॉ. रंजन धनकर,राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी डॉ.अशोक सैनी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. विश्वास सैनी,राष्ट्रीय मंत्री मा.अजीत सैनी एवं राष्ट्रीय कार्यालय से विजय सैनी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएं

सितेंद्र सैनी,अमरीश सैनी,विपिन कुमार,आलोक सैनी,प्रमोद कुमार,पंकज सैनी,प्रशांत कुमार,शालिनी,नेहा सैनी,पूजा,कुमारी प्रेरणा सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करती रहेगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News