Latest Update

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गोवर्धन पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया


रुड़की। गंग नहर किनारे स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गोवर्धन पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य अन्नकूट (चित्रकूट) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ कमाया।

सुबह से ही मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई। भगवान को अन्नकूट का विशेष भोग अर्पित करने के बाद महाआरती हुई और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण और गौ-संरक्षण का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने हमें सिखाया है कि प्रकृति की रक्षा करना ही हमारा सच्चा धर्म है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष सरीन, सचिव प्रमोद जौहर, परुथी आदि सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News