Latest Update

झबरेडा सहकारी संघ के अध्यक्ष बने चौधरी सुभाष नंबरदार,सहकारी संघ से जुड़े सदस्यों के हितों के लिए करेंगे कार्य

रुड़की।वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार झबरेड़ा सहकारी संघ के बोर्ड के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए।झबरेडा सहकारी संघ के बोर्ड गठन की प्रक्रिया के तहत डायरेक्टरों द्वारा चुनाव में वोट का प्रयोग किया गया,इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर की देखरेख में एडीओ नारसन विपिन कुमार,एडीओ रुड़की केदारदत्त कंडवाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी अनुभव गुप्ता नेता चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।इसमें अध्यक्ष पद पर चौधरी सुभाष नंबरदार निर्वाचित हुए जबकि उपाध्यक्ष पद पर अंकित पंवार ने जीत हासिल की।झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि नए बोर्ड के गठन से सहकारी संघ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारी संघ से जुड़े सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि चौधरी कुलबीर सिंह के नेतृत्व में सहकारी संघ से जुड़े सदस्यों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है और सहकारी संघ के माध्यम से सदस्यों के हितों के लिए कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह,पूर्व राज्य मंत्री डॉ०रामपाल सिंह व भाजपा नेता चौधरी कुलबीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News