Latest Update

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने लालकुर्ती स्थित विद्यालय में बांटी पाठ्य सामग्री,कहा शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की गारंटी

रुड़की।नेहरू प्राइमरी जूनियर हाई स्कूल एवं शिल्प कला विद्यालय रुड़की कैंट लालकुर्ती में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सैकड़ों बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यालय के बच्चों को पूरी मेहनत तथा मन लगाकर पढ़ने का आह्वान किया।कहा कि शिक्षा से ही बच्चे संस्कारित बनते हैं और उज्जवल भविष्य की

गारंटी केवल शिक्षा ही है,इसलिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर सभी बच्चे अपने क्षेत्र और अपने समाज का रोशन करें।प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता शर्मा व श्रीमती रिचा तोमर ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल के द्वारा उनके विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जो पाठ्य सामग्री वितरित की गई है,उससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है।उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक वर्षों से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को प्रोत्साहित हेतु जो प्रयास किया जा रहे हैं,वह सराहनीय ही नहीं,बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति उनके भाव

का भी एहसास कराता है।इस दौरान सभी बच्चों ने पाठन सामग्री पाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस मौके पर प्रबंधक श्रीमती गीता चौहान,सहायक अध्यापक कपिल कुमार त्यागी,ममता राकेश,निशा गोयल,श्रीमती पूजा,नूजहत परवीन,श्रीमती पूनम,नितिन कुमार,अजय,श्रीमती कोमल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News