
आज मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर में मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन के तत्वावधान में मंदिर आचार्य सारांश शर्मा व निशांत व यश शर्मा व हनुमंत व काव्यांश व मुख्य पुजारी अजय शर्मा द्वारा यजमान सुधीर शर्मा सपत्नी रजनी कौशिक व समस्त जैन परिवारजनों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन मंत्रोउचारन साथ करते हुए द्वितीय नवरात्र माँ ब्रह्मचारणी को पंचामृत से स्नान करा कर सोलह श्रगार कर पूजा अर्चना की गई पूजा में उपस्थित समाजसेवी अधिवक्ता ने बताया कि परम् पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व प्रत्येक नवरात्र माता की पूजा करने से पुण्यफ़ल व सौभाग्य आरोग्य की प्राप्ति होती हैं द्वितीय माँ ब्रह्मचरणी देवी की उपासना से मानव जाति में तप त्याग व वैराग्य सदाचार व संयम की वृद्धि होती हैं हम भगवती ब्रह्मचारणी से महानगर व समस्त राष्ट्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की याचना करते हैं मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत सामुहिक आरती हुई व भक्तजनों ने माता को पुष्पाजंलि कर फलाहार पंचमेवा का प्रसाद चढ़ाया ततपश्चात भक्तजनों को फलाहार प्रसाद वितरण किया गया व मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन ने बताया कि महानगर के समस्त श्रदालुओं से निवेदन की नवरात्र पर्व में पूजा अर्चना कर मनकमेश्वरी के दर्शन कर पुण्यफ़ल व शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें व नित्य प्रति मंदिर में हो रहे दुर्गा पाठ व भजन कीर्तन में सहभागी बन पुण्य के भागी बने इसके अलावा मनोज जैन, नवीन कुमार, अलका जैन, सुमन, दीपा ,ईशा जैन, माया गुप्ता,वर्णिका, कीर्ति,सांची जैन, कृष्णा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।




















