
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में गतवर्ष क्रम में कैम्प कार्यलय पर 2 अक्टूबर 2026 को देश के दो महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्ये लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती समारोह को आहूत किया गया जयंती समारोह में अतिथि जलसिंह सैनी जी रहे उन्होंने देश की इन दोनों महान विभूतियों के सदा जीवन व राष्ट्र प्रेम पर व्यक्तव्य रख महापुरुषों को कोटिशः नमन करते हुए श्रद्धाजंलि दी गई साथ ही कार्यक्रम अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अधिवक्ता नील कमल शर्मा ने भी ग़ांधी व शास्त्री जी के जीवन के असल कार्यो का व्याख्यान किया कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आर्य समाज हरपाल सिंह सिंह आर्य व वैध टेकवल्लभ व अनिल वर्मा, अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए ब्यूरो अध्यक्ष नवीन कुमार जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता क्रांति में मुख्य भूमिका व सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने अहिंसा व सत्य मार्ग पर चल देश को स्वतंत्र कराया था व शास्त्री जी ने अपनी सूझ बूझ कारण भारत का नाम विश्व पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित करा कर अमित छाप छोड़ी है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता जयंती कार्यक्रम में दोनो महापुरुषों के चित्रों पर एकत्र राष्ट्रभक्तों ने पुष्मालाए पहनांकर व पुष्पाजंलि अर्पित कर कोटिशः नमन श्रद्धाजंलि दी गई इसके अलावा नवीन कुमार जैन ने महानगर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुँच पुष्माला पहनांकर कर श्रद्धाजंलि दी जयंती कार्यक्रम में मंडल मंत्री भाजपा सुधीर चौधरी व अमित सिंघल,सचिन गोंड़वाल,राजेश वर्मा,मयंक धीमान, अनुज आत्रेय आदि मौजूद रहे।




















