Latest Update

दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किया गया सम्मानित, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

*रुड़की। बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट में दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया*। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन एवं संस्कारों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ *संस्थान के सेक्रेटरी श्री चंद्रभूषण शर्मा द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया*। इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ श्री सौरभ भूषण शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा एवं डिप्टी डायरेक्टर श्री दिवाकर जैन, डिग्री विभागाध्यकश शाहज़ेब आलम सहित संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किए गए। पिछले शैक्षणिक सत्र की Best Student Award की उपलब्धि के लिए हिमांशी को सम्मानित किया गया। वहीं Maximum Attendance Award के अंतर्गत चंचल, प्रज्ञा, राधिका, विनीत, सुहेल, त्यागी, शहनवाज सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के *सेक्रेटरी श्री चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि* “दीक्षारंभ केवल नए विद्यार्थियों के स्वागत का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई शुरुआत है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है।”

संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं *भाजपा प्रदेश संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ श्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि* “विद्यार्थी ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। शिक्षा के माध्यम से उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

*मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि* “नए सत्र की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीदों और नए अवसरों का संदेश लेकर आती है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा शैक्षणिक वातावरण मिले, जिसमें वह अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखार सके।”

डिप्टी डायरेक्टर श्री दिवाकर जैन ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि “विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, नियमित कक्षाओं में उपस्थित हों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं। सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।”

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। दीक्षारंभ-2026 का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए उत्साह, प्रेरणा और नई ऊर्जा से भरपूर रहा।

इस अवसर पर हरिंदर चौधरी, तनु सैनी,आरजू,आबाद, जितेंद्र सिंह ,विशाल सैनी, जहांगीर ,सुधीर सैनी ,प्रणव शर्मा ,शाहीन ,रुचि,सोनी, आयुषी आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News