
रुड़की। राज्यसभा सांसद द्वारा आयोजित सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2026 हरिद्वार में श्री यशपाल सिंह वैदिक शिक्षा संस्थान बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज पनियाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

हरिद्वार में आयोजित संसदीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा परी वर्मा, आमना,कक्षा 8 की छात्रा सना,छात्र आयन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसके अलावा कक्षा 6 के छात्र अफसान ने द्वितीय ओर फ़ेजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार द्वारा योग्यता प्रमाण-पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्या ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,खेल प्रशिक्षक शिक्षक राजेंद्र ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया,साथ ही विद्यालय सूचना प्रभाग प्रभारी नवनीत पटवाल,उप प्रधानाचार्या मंजुला चौहान, शिक्षिका मुनेश यादव,मंजू वर्मा,राजेश शर्मा,पूनम शर्मा,संगीता,सोनम, नाजिसता,स्वाति,अनु आदि शिक्षक शिक्षिका व समस्त स्टाफ ने छात्र छात्राओं को बधाई दी।
–