नगर निगम रुड़की की भूमि का शेरपुर,खंजरपुर, मलकपुर में स्थलीय निरीक्षण किया गया

News

रुड़की। नगर निगम रुड़की में सम्मिलित नए क्षेत्रों खंजरपुर, मलकपुर एवं शेरपुर में स्थित नगर निगम की भूमि एवं संपत्तियों का आज नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में नगर निगम की भूमि एवं संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा भूमि का क्षेत्रफल निर्धारित करते हुए फाइल तैयार की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ संपत्तियों पर अवैध कब्जा पाए जाने पर नगर निगम की ओर से आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि जिन संपत्तियों पर अवैध कब्जा पाया गया है, उन्हें नगर निगम द्वारा अपने कब्जे में लिया जाएगा तथा उनकी सुरक्षा के लिए तारबाड़ एवं चारदीवारी का कार्य कराया जाएगा।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक पंकज राजपूत एवं क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा इसी क्रम में अन्य क्षेत्रों में स्थित निगम की भूमि एवं संपत्तियों का भी राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण एवं सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के उपरांत संबंधित संपत्तियों को नगर निगम रुड़की की संपत्ति पंजिका में विधिवत दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *