
रुड़की। चिन्मय मिशन रुड़की की ओर से चिन्मय अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर रविवार को ‘आओ हम सब गीता गाएं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री हर मिलाप धर्मशाला, साकेत कॉलोनी, रुड़की में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शामिल हुए। इस दौरान चिन्मय मिशन की ओर से आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 15 का सामूहिक पाठ किया गया।
कार्यक्रम में सीए हेमंत अरोड़ा सहित चिन्मय परिवार से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति और गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का महत्वपूर्ण आधार है। गीता का संदेश व्यक्ति को कर्तव्य, आत्मविश्वास और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य सराहनीय है।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।



















