Latest Update

तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

देहरादून। नैनीताल जिले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि पटवारी ने धारी तहसील क्षेत्र के मौड़ा गांव में जमीन की पैमाइश के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। मामला धारी तहसील के मौड़ा गांव का है। शिकायतकर्ता अपनी जमीन की नाप-जोख यानी पैमाइश कराने के लिए क्षेत्रीय पटवारी निर्मल बोरा के पास पहुंचा था। आरोप है कि काम कराने के बदले पटवारी द्वारा लगातार रुपये की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर की। विजिलेंस टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News