Latest Update

महालक्ष्मी इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

इकबालपुर। महालक्ष्मी शुगर मिल इकबालपुर के सहयोग से महालक्ष्मी इंटर कॉलेज, इकबालपुर, ब्लॉक भगवानपुर, जनपद हरिद्वार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीसी सदस्य बेहेडेकी सैदाबाद अंकित त्यागी ने शिरकत की। उनके साथ संजीव शर्मा एवं पत्रकार लियाकत कुरैशी भी मौजूद रहे।मुख्य अतिथि अंकित त्यागी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच और उचित प्रोत्साहन मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में हिमांशी कक्षा 8, अवन कक्षा 6, अन्नू, नाबिया, लाईबा, साक्षी कक्षा 11, निधि कक्षा 12 एवं खुशबू कक्षा 12 ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी कक्षा 7, गरिमा कक्षा 7 एवं परिवैष्णवी कक्षा 7 ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत की।कार्यक्रम में महालक्ष्मी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंकित कुमार एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस दौरान श्रीमती ममता रानी, श्रीमती अलका रानी, श्रीमती भावना सिंघल, श्रीमती काजल रानी, श्री मनोज कुमार, श्री सतीश कुमार एवं श्री पंकज त्यागी सहित समस्त विद्यालय परिवार का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मुख्य अतिथि अंकित त्यागी ने स्वयं इसी महालक्ष्मी इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है। जिस विद्यालय की कक्षाओं में कभी वह विद्यार्थी के रूप में बैठकर शिक्षा प्राप्त करते थे, उसी विद्यालय में आज विद्यार्थियों के बीच मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचना उनके लिए गौरव और विशेष अनुभव का अवसर रहा।

अंकित त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे मजबूत नींव है और प्रतिभा को सही दिशा एवं निरंतर प्रोत्साहन मिले तो विद्यार्थी भविष्य में समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News