
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों, अस्पतालों व मंदिरों में सेवा कार्य एवं ‘एक दिया – आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित

ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन, अस्पताल व मंदिरों में फल व प्रसाद वितरण तथा रामनगर में मातृशक्ति ने दिया आशीर्वाद
रुड़की। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों द्वारा रुड़की शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अस्पतालों एवं मंदिरों में सेवा कार्य तथा ‘एक दिया – आशीर्वाद का दिया’ विशेष कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने उपस्थित होकर सिविल अस्पताल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया तथा मरीजों में फल वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न मंदिरों में प्रसाद वितरण किया व रामनगर स्थित गुरुद्वारे में बाबा के चरणों में नमन कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशीर्वाद रूपी दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
सिविल लाइन मंडल रुड़की की ओर से चंद्रशेखर आजाद चौक (पटियाला लस्सी के पास) विशेष ‘एक दिया – आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यकर्ताओं और सम्मानित क्षेत्रवासियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इसके बाद सत्यनारायण मंदिर, गणेशपुर में मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें माननीय मंत्री जी ने सहभागिता की। रामनगर शिव चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ मातृशक्ति (महिलाओं) एवं सामान्य सम्मानित क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर ‘एक दिया – आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी को अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया।
वहीं सोत मोहल्ले स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर में महिला मोर्चा द्वारा विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मातृशक्ति के साथ माननीय मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी ने सहभागिता की। इसके साथ ही विश्वकर्मा चौक, पुरानी तहसील में सुभाष गंज मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में प्रसाद वितरण एवं विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सेवा कार्यक्रमों में भी माननीय मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उत्तराखंड परिवहन विभाग के सदस्य संजय अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, युवा मोर्चा के महामंत्री, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा सहित समस्त मोर्चों के जिलाध्यक्ष, पार्टी के देवतुल्य पदाधिकारीगण, ऊर्जावान कार्यकर्तागण, मातृशक्ति एवं भारी संख्या में सम्मानित एवं सम्माननीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज हम सभी उनके जन्मदिन पर रक्तदान, फल व प्रसाद वितरण जैसे सेवा कार्य करने के साथ-साथ ‘एक दिया – आशीर्वाद का दिया’ जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। विशेषकर मातृशक्ति और सम्माननीय क्षेत्रवासियों का यह स्नेह व आशीर्वाद प्रधानमंत्री जी के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।”
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और आमजन से जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं उपस्थित सम्माननीय क्षेत्रवासियों ने ‘एक दिया – आशीर्वाद का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जारीकर्ता:
मीडिया प्रभारी
कार्यालय: श्री प्रदीप बत्रा जी (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार)



















