Latest Update

नगर निगम में भगवान श्री गणेश की आरती कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना,लिया गणपति महाराज का आशीर्वाद 

रुड़की।गणेश चतुर्थी पर्व के दूसरे दिन नगर निगम परिसर में भगवान श्री गणेश की संध्या आरती अत्यंत श्रद्धा,भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ की गई।इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और नगर की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वरलाल शास्त्री के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता व श्रीमती पूजा गुप्ता,अरविंद गुप्ता,संजय तायल‌ सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा-अर्चना का संपूर्ण कार्य आचार्य आर्यादि द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया,इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ।गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।ओम सेवा मंडल के द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम में गौरव सैनी,आशु अग्रवाल,सन्नी सिंघल,नीरज ठाकुर,कुँवर अग्रवाल,सचिन कपूर व मोहित अरोड़ा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।देर तक भक्तजनों ने भजनों का आनंद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News