Latest Update

*ए डी बी का भ्रष्टाचार खुलकर रहेगा कराएंगे मुकदमा दर्ज ,होगा समाधान-राजेंद्र चौधरी* 

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गणेशपुर गांव के शिव मंदिर गली के एडीबी योजना की कमियों के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को देखने जनता के अनुरोध पर पहुंचे।इस अवसर पर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की एवं जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है उनको देखा गया ज्ञात हो कि गणेशपुर में पिछले दिनों सड़क धंसने के साथ कई मकानों में दरारें आ गई थी कांग्रेस नेताओं ने इन घटनाओं के पीछे वर्ष 2013-14 में डाली गई सीवरेज लाइन के कार्य में हुई कथित अनियमितताओं को जिम्मेदार बताया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि एडीबी की ओर से करीब पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से शहर में सीवरेज लाइन डालने का कार्य किया गया था, लेकिन सुविधा के बजाय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गणेशपुर में पिछले कई वर्षों से लगातार मकानों के धंसने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे कई मकान और लोगों की जान खतरे में है। उन्होंने मौके पर पहुंचे जल संस्थान के जे ई से मरम्मत किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता को सही कराने हेतु कहा ओर साथ ही अपने उच्च अधिकारियों को कल सुबह 10:30 बजे अपने रुड़की कार्यालय में मिलने को कहा ताकि इस समस्या का ठोस समाधान किया जा सके।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ए डी बी परियोजना रुड़की की जनता के लिए एक समस्या बन गई है जबकि सैंकड़ों करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनके कार्यकाल में इस मामले को लेकर लगातार आवाज उठाई गई थी और संबंधित विभागों को कई पत्र भेजे गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

पूर्व प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में अंत तक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम सामने आने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सोमवार को जल संस्थान कार्यालय में धरना दिया जाएगा।धरने के दौरान मौके पर पहुंचे जल संस्थान के जेई जुनैद गौड़ को भी कांग्रेस नेताओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, डॉ हरविंदर सिंह मदन पाल सिंह भडाना ई०वैभव सैनी सुभाष चंद्र शर्मा उम्मेद गाजी,मोहित त्यागी, जिला सचिव विशाल सहगल,गौरव त्यागी, उज्ज्वल शर्मा, अनूप शर्मा मनोज कुमार विकास गर्ग इमरान देशभक्त राजबीर सिंह,ओमबीर,अनिल कश्यप,अंकित तोमर,मोंटी गुज्जर राजकुमार कश्यप मनोज सन्नवर आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News