Latest Update

हिंदू सेना में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनुज बजरंगी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंकज पाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

हरिद्वार। हिंदू सेना संगठन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज जी तलवार वाले बाबा ने संगठन के पदाधिकारियों की कार्यशैली, सक्रियता, काबिलियत और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जानकारी के अनुसार, हिंदू सेना उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे अनुज बजरंगी को पदोन्नति देते हुए युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तराखंड हरिद्वार जिला अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज पाल को संगठन में विश्वास जताते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन की ओर से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि अनुज बजरंगी और पंकज पाल अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिंदू सेना के उत्तराखंड हरिद्वार जिला प्रभारी पंकज कुमार ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत करते हुए अनुज बजरंगी एवं पंकज पाल को नई जिम्मेदारियां मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News