
रुड़की। हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार एवं प्रदेश में राजनीतिक माहौल खराब करने के षड्यंत्र के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, रुड़की द्वारा नगर निगम रुड़की के सामने धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हल्द्वानी की घटना को लेकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश की शांति एवं सौहार्द को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दों से भटककर केवल झूठे प्रचार और राजनीति के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कानून का पालन करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर जवाब देंगे। जिला सह प्रभारी रविंद्र कटारिया ने भी अपने संबोधन में कांग्रेस के दुष्प्रचार की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के हितों और प्रदेश के विकास के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरपाल साथी, मास्टर सत्यपाल, वैजयंती माला एवं राजपाल सिंह , दिनेश कौशिक ने भी अपने विचार रखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा की। कार्यक्रम का संचालन नीटू सिंह एवं संजय अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीश गॉड, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, भीम सिंह, सोनू धीमान, डॉ. सौरभ गुप्ता, तेजपाल मौर्य, सतीश सैनी, प्रतिभा चौहान, सचिन झबरेड़ी, पंकज नंदा, कदम सिंह, अंकित गौतम, गीता मलिक, मुनीश सैनी, राजेंद्र चौधरी गौरव कौशिक, मोर्चे के अध्यक्षों में विभोर सेठी , नीलकमल शर्मा, सुदेश चौधरी, राहुल मुल्तानी, चौधरी धीर सिंह, नेपाल सिंह, अजीत मधुकर जाटव, आकाशदीप गौतम, अभिषेक चंद्रा, अमन गोयल,देवी सिंह राणा, हरीश शर्मा सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















