Latest Update

भारी बारिश के बीच कांग्रेस का सीएम आवास कूच,हाथीबड़कला पर पुलिस ने रोका,हल्ला बोल रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

 

भारी बारिश के बीच कांग्रेस का सीएम आवास कूच,हाथीबड़कला पर पुलिस ने रोका,हल्ला बोल रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

देहरादून।विगत दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेर परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर हजारों की संख्या में कुच किया,इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेसियों की तीखी नोकझोंक हुई।हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर राजधानी देहरादून में राजनीतिक पारा चढ़ गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और

शीर्ष नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए कूच किया,हालांकि, परेड ग्राउंड से शुरू हुए इस पैदल मार्च को पुलिस ने हाथीबड़कला चौकी के पास बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया।भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसी वहीं डटे रहे,जिससे नगर के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।परेड ग्राउंड में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में

एकत्रित हुए,यहां आयोजित जनसभा को पार्टी के वरिष्ठ दिग्गजों ने संबोधित किया।प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई विपक्षी विधायकों की मौजूदगी में जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास की ओर कदम बढ़ा दिए।हल्ला बोल रैली में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत,कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक काजी निजामुद्दीन,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा,विधायक ममता राकेश,हाजी फुरकान अहमद,मदन सिंह बिष्ट,विक्रम सिंह,विजय सारस्वत,मयूख महर,भुवन कापड़ी,राजेंद्र चौधरी एडवोकेट जिलाध्यक्ष,पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल,पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी,पूर्व मेयर गौरव गोयल तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

*हाथीबड़कला में पुलिस से तीखी नोकझोंक*

जैसे ही जुलूस हाथीबड़कला चौकी के समीप पहुंचा,पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया।इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ तीखी धक्का-मुक्की और नोकझोंक देखने को मिली।मूसलाधार बारिश भी कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं तोड़ सकी और वे सड़क पर ही बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

*विपक्ष के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा का हनन, गणेश गोदियाल*

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया,वह लोकतांत्रिक परंपराओं और विपक्ष के सम्मान के पूरी तरह खिलाफ है।उन्होंने मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर सरकार तत्काल सख्त कार्रवाई करे।गणेश गोदियाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज शासन तक पहुंचाती रहेगी।

*नगर में घंंटों ठप्प रहा यातायात*

कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।हाथीबड़कला और आसपास के मुख्य मार्गों पर बैरीकेडिंग और डायवर्जन के कारण देहरादून के मुख्य हिस्सों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया,जिससे आम जनता को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

*प्रदेश भर के दर्जनों नेताओं की कांग्रेस पार्टी में हुई ज्वाइनिंग*

मुख्यमंत्री आवास घेराव से पूर्व देहरादून के विशाल परेड ग्राउंड में प्रदेश भर से आए दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाईनिंग की,जिसमें रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा,पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार वालिया,पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।इन नेताओं का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News