Latest Update

*बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रुड़की में भव्यता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस* शिक्षकों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष समारोह, छात्र-छात्राओं ने भेंट किए उपहार

रुड़की। बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आज शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान, समर्पण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम में संस्थान के सचिव श्री सी.बी. शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा, विभागाध्यक्ष श्री शाहज़ेब आलम ओर डीन ऑफ अकादमी दिवाकर जैन सहित संस्थान के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर *सचिव श्री सी.बी. शर्मा ने कहा* कि “शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर दिखाई देता है। हमें अपने शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए।”

*कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा* कि “किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसके समर्पित शिक्षक होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ जीवन में सही दिशा चुनने की प्रेरणा देते हैं। उनके सम्मान का यह अवसर हम सभी के लिए गौरव का विषय है।”

*मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा ने कहा* कि “शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों के सपनों को दिशा देने और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सदैव अपने शिक्षकों के सम्मान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”

*विभागाध्यक्ष श्री शाहज़ेब आलम ने कहा* कि “शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह मार्गदर्शन, विश्वास और संस्कार का रिश्ता है। शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।”

कार्यक्रम के दौरान *श्री दिवाकर जैन* ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षक वह व्यक्तित्व है जो विद्यार्थी के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे सफलता की राह दिखाता है। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के प्रति व्यक्त किया गया यह सम्मान निश्चित रूप से अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण है।”

समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान पूरा संस्थान शिक्षक-शिष्य के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम में विशाल सैनी, सुधीर सैनी, प्रणव शर्मा, जहांगीर, रुचि,शाहीन,आबाद शबनम ,प्रदीप शर्मा ,अक्षय, शाहरुख ,जितेंद्र,विकेट सिंह, सोनी,आयुषी ओर सभी विभागों के अध्यापक-अध्यापिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के अंत में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News