Latest Update

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुलाई ‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ की अहम बैठक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की तैयारियों पर चर्चा

देहरादून। रुद्रपुर में आगामी 10 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, सहभागिता और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सिख-पंजाबी समाज से जुड़े प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, सहभागिता और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन को लेकर अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार , कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद , दायित्वधारी श्री बलजीत सोनी जी सहित सिख एवं पंजाबी समाज से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

10 सितंबर को रुद्रपुर में आयोजित होने वाला ‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ सिख एवं पंजाबी समाज की सहभागिता और संगठनात्मक एकजुटता को लेकर महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News