Latest Update

राय साहब कन्हैया लाल के 157 वें जन्मोत्सव पर वैदिक यज्ञ

रुड़की। आज शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज रूड़की में संस्थापक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। आज संस्था के संस्थापक राय साहब कन्हैया लाल के 157 वें जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ के द्वारा किया गया, जिसमें संस्था के पूर्व प्रबंधक श्री अतुल कुमार जी एवं उनकी माताजी श्रीमती सुषमा गर्ग जी यजमान के रूप में उपस्थित रहे यज्ञ के उपरांत राय साहब को संस्था के प्रबंध संचालक श्री अभिषेक शुक्ला जी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसी क्रम में संस्था के पूर्व प्रबंधक, आदरणीय अम्मा जी, संस्था के प्रधानाचार्य श्री सुरेश कुमार राय जी एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं,शिक्षणेत्तर वर्ग एवं छात्रों द्वारा उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तदोपरांत संस्था की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ शालिनी त्रिपाठी जी द्वारा राय साहब जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। आज के इस शुभ अवसर पर सभी ने राय साहब को हृदय की गहराइयों से याद किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News