Latest Update

हरी शरणम आश्रम में जन्माष्टमी समारोह, मंत्री प्रदीप बत्रा बोले—श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है

रुड़की। हरिशरणम आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे आश्रम को झालरों, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। भक्तों ने पूरे दिन उपवास रखकर भजन-कीर्तन किए और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने गीता के उपदेशों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सेवा कार्यों के माध्यम से आयोजन को सफल बनाया।

रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव के पावन क्षण पर जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण की आरती और जन्मघंटा हुआ, पूरा आश्रम “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और बाल गोपाल के जन्म की खुशी में झूम उठे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News