Latest Update

*राजीव गांधी को सदैव याद किया जाएगा -राजेंद्र चौधरी*

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की जयंती अजय चौधरी जिलाउपाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं लवी त्यागी के संचालन में मनाई गई।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी को याद करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भारत को *कंप्यूटर क्रान्ति* के साथ साथ *पंचायत राज एक्ट* , युवाओं की *मतदाता* आयु *21 से घटाकर 18* वर्ष करने, *महिलाओं को पंचायत में आरक्षण* ओर *देश के लिए अपने प्राण त्याग दिए* ,जैसे उल्लेखनीय कार्य किए थे जिन्हें सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर देश सेवा करे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, डॉ हरविंदर सिंह, मदन पाल भड़ाना, नीरज सैनी रिजवान अहमद, अनिल पुंडीर, विकास मोनू त्यागी, मकसूद हसन,उम्मेद गाजी,विशाल सहगल,विक्रांत पुण्डीर कुरबान मास्टर, डॉ इरशाद मीर नूर आलम अंसारी, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News