Latest Update

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई रुड़की द्वारा चंद्रशेखर चौक पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल उपस्थित रहे 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई रुड़की द्वारा चंद्रशेखर चौक पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल उपस्थित रहे 

इस अवसर पर विभोर अग्रवाल जी ने कहा की मैं सभी देशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं साथ ही सरकार से विनती करना चाहता हूं कि हमारे मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए कोई ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाए ताकि आज ऑनलाइन व्यापार के द्वारा जो हमारे व्यापारियों का शोषण हो रहा है उससे यह लोग मुकाबला कर सकें अन्यथा एक समय ऐसा आएगा कि जिस तरह आज विद्यार्थी अपने पेपर लीक होने को लेकर परेशान है इस तरह मध्यम वर्ग के व्यापारी भी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगा 

प्रदेश मंत्री एवं सह प्रभारी हरिद्वार जिला संजय गर्ग जी ने कहा कि शीघ्र ही नगर में सदस्यता अभियान चलाकर नगर के चुनाव कराए जाएं एवं एक मजबूत टीम बनाकर व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाए 

कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अनूप राणा एवं नगर महामंत्री राकेश बजाज ने कहा कि शीघ्र ही नगर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और मजबूत लोकतंत्र के साथ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे 

इस अवसर पर जिला मंत्री राकेश रोडिया अनूप बंसल नगर कोषाध्यक्ष योगेश गर्ग आदि ने अपने विचार रखें

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News